बरेली, जून 20 -- आदेश का अनुपालन ना होने पर आईसीएल के चेयरमैन रूपकिशोर गोला के गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। गोला पर दर्ज मामलो में सुनवाई को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय की कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर एसएसपी बरेली को गोला को गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश दिये हैं। उपभोक्ता आयोग ने गोला पर दर्ज मामलो में सुनवाई को 20 जून 2025 की तारीख नियत की है। बता दें कि सूद धर्मकांटा के पास रहने वाली अंजली गुप्ता, अशरफ खां छावनी निवासी मीनू अग्रवाल व कुमकुम ने उपभोक्ता आयोग में आईसीएम म्यूचुयल कम्पनी के चेयरमैन रूपकिशोर गोला आदि के खिलाफ केस दायर किये थे। यह भी पढ़ें- गोला के खिलाफ 20 जून को होगी सुनवाई सुनवाई के बाद उपभोक्ता आयोग ने रूपकिशोर गोला को ब्याज समेत रकम वापसी, क्षतिपूर्ति और खर्चा मुकदमा के आदेश दिये थे। उपभोक्ता आयोग के आ...