लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- गोला गोकर्णनाथ। ग्राम जहानपुर निवासी पूर्व आईटीबीपी अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश सेपक टकरा एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी तान सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित 28 वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप में उनके कुशल प्रबंधन और मार्गदर्शन की सराहना हुई।प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के खिलाड़ी गोला निवासी अभिमान कश्यप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। तान सिंह ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार द्वारा संचालित खेलो इंडिया अभियान को दिया। तान सिंह ने बताया कि खेल मंत्रालय और उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। उन्होंने साई कोच मीना और एसोसिएशन कोच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.