रामगढ़, मार्च 12 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला जामा मस्जिद समेत सोसोकलां जामा मस्जिद व नुरी मस्जिद में मंगलवार की रात खत्म तरावीह की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई। तरावीह खत्म होने पर नमाजियों ने हाफिज ए कुरआन को माला पहना कर मुबारकबाद दिया। इस दौरान मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई और खजुर का वितरण किया गया। उक्त सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज हाफीज कारी ने हर रात तरावीह की नमाज में कुरान पाक की तिलावत की गई। तरावीह नमाज के दौरान पूरा कुरान सुनाया गया। तरावीह की की नमाज ईशा की नमाज के साथ पढ़ी जाती है।तरावीह की नमाज 20 रिकअत की होती है। इस नमाज को पढ़ने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना महमुद आलम नुरी ने नबी अकरम सल. की सुन्नत पर चलने और रमजान की फजीलत पर तकरीर करते हुए कहा कि रमजान के महीने में कुरआन नाजिल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.