लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए गोला निवासी इकबाल अहमद खान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें असम के लखीमपुर जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बताया गया कि इकबाल अहमद खान वर्तमान में कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में भी कार्य कर रहे हैं, जबकि अब्दुल वकील उल्ला खान जिला सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। खीरी कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए इकबाल अहमद खान को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.