रामगढ़, मई 23 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना के जांगी गांव की पार्वती देवी ने अपने पति महेन्द्र कुमार शर्मा 49 वर्ष के लापता होने की सूचना थाना में दी है। उन्होंने बताया कि महेन्द्र कुमार शर्मा दिनांक 22 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक संख्या जेएच 24डी -4776 से एलआईसी ऑफिस गोला ब्रांच जाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। पार्वती देवी ने प्रशासन व आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को कोई जानकारी मिले तो तुरंत गोला थाना को सुचना दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...