गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन आज
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित 19वें गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार की सायं 6 बजे स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान में होगा। टूर्नामेंट आयोजन समिति के मंत्री केके शुक्ला ने बताया कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मैदान की तैयारी खिलाड़ियों की व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गोला कप क्षेत्र की प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शामिल है और हर वर्ष बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी इसमें भाग लेते हैं। इस वर्ष भी प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.