लखनऊ, मार्च 22 -- गोलागंज चार बत्ती चौराहे पर रविवार को पिता के साथ बाइक पर आगे बैठकर जा रही छह वर्षीय अबीरा फातिमा का गला खतरनाक मांझे से कट गया। उसे गंभीर हालत में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खंदारी बाजार निवासी व्यवसायी खलीक अहमद ने बताया कि वह बेटी अबीरा फामिता को बाइक पर आगे बैठाकर खरीदारी करने बाजार गए थे। दोपहर बाद लौट रहे थे। इसी बीच गोलागंज चार बत्ती चौराहे पर एकाएक पतंग का खतरनाक मांझा बेटी के गले में फंस गया। जब तक वह बाइक रोकते कसाव से बेटी के गले में कट लग गया और खून निकलने लगा। उसकी फ्रॉक खून से लथपथ हो गई। बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरते हुए बचे। हालांकि, किसी तरह उन्होंने बाइक रोक ली। बेटी का रोना सुनकर आस पड़ोस के लोग मदद के लिए दौड़े। आनन-फानन बेटी को बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां बेटी को टांके लगाए ग...