गोलागंज देवी मंदिर पर भंडारे का आयोजन
संभल, जून 2 -- मोहल्ला जारई गेट स्थित गोलागंज देवी मंदिर पर मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर में यजमानों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हवन-पूजन संपन्न कराया गया। हवन के बाद कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया और उनका पूजन किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का शुभारंभ किया गया। जिसमें काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सुरेश पाल, दीपक पाल, राहुल यादव, सचिन गुप्ता, अनिल पाल, तेज सिंह, संजू यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.