बहराइच, फरवरी 17 -- तेजवापुर । बहराइच लखनऊ हाईवे के गोलवाघाट पुल के पास युवक ने मंगलवार शाम बाइक रोकी। पत्नी सब्जी खरीदने लगी। इसी दौरान युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। गम्भीर हालत में युवक को नदी से निकाला गया। ई रिक्शा पर लादकर मेडिकल कालेज लाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर दिया। फखरपुर थाने के हरियारपुर निवासी अमित पांडे पुत्र आनन्द पांडे पत्नी के साथ बाइक से गांव जा रहा था। रास्ते मे देहात कोतवाली के गोलवाघाट पुल के पास बाइक रोकी तो पत्नी सड़क किनारे लगी सब्जी खरीदने लगी। इस बीच युवक ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। राहगीर दौड़े और एक साहसी युवक ने नदी से युवक को बाहर निकाला। आनन फानन ई रिक्शा पर लादकर उसे मेडिकल कालेज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.