मैनपुरी, फरवरी 19 -- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गुरुवार को गुरुजी माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संघ कार्यालय डॉ हेडगेवार भवन सावित्री धर्मशाला में रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में पदाधिकारी रक्तदान करने के लिए पहुंचे। 15 लोगों ने रक्तदान किया और 25 लोगों ने पंजीकरण कराया। रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल की ब्लड बैंक से चिकित्सक और स्टाफ सहयोग के लिए पहुंचा। चिकित्सक और स्टाफ द्वारा ब्लड लिया गया। शिविर में राहुल मिश्रा, संजय जैन, सचिन तिवारी, दीपू गुप्ता, कृष्णा सिंह, हर्ष निगम, जगदीश देव (रामजी), हरिओम तिवारी, पवन कुमार भारद्वाज, अभय गुप्ता, उपेंद्र कुमार, विपिन, गौरव, अभिषेक आदि ने रक्तदान किया। इसके साथ ही 25 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...