जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- गोलमुरी थाना क्षेत्र की रिफ्यूजी कॉलोनी में गुरुवार को साईंनाथ एंटरप्राइजेज में बड़ी छापेमारी की गई। यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर की गई, जिसमें गोलमुरी थाना पुलिस ने भी अहम भूमिका निभाई। छापेमारी के दौरान कंपनी के गोदाम से भारी मात्रा में टूथपेस्ट और अन्य कॉस्मेटिक उत्पाद जब्त किए गए। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि बरामद सामान यूनिलीवर नेपाल लिमिटेड का है, जिसे केवल नेपाल में बिक्री के लिए तैयार किया गया था। इसके बावजूद इन उत्पादों की अवैध तरीके से जमशेदपुर के बाजार में सप्लाई की जा रही थी। जब्त सामान पर स्पष्ट रूप से नेपाल में निर्मित लिखा हुआ पाया गया, जिससे पूरे मामले की पुष्टि हुई। यह भी पढ़ें- कॉपी राइट कर नकली सामान बेचने में फंसा दुकानदार, रिपोर्ट मौके पर मौजूद न्यायिक पदाधिकारी ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.