गोलमुरी में सड़क जाम करने वाले 115 से अधिक लोगों पर केस दर्ज
जमशेदपुर, जून 18 -- गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरडी टाटा गोलचक्कर के पास सड़क दुर्घटना के विरोध में 14 जून को सड़क जाम के मामले में पुलिस ने 115 अज्ञात लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर यातायात बाधित किया और राहगीरों के साथ धक्का-मुक्की की। मामले में गोलमुरी थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश्वर माझी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, 14 जून की दोपहर करीब 3.30 बजे सूचना मिली थी कि आरडी टाटा गोलचक्कर से गोलमुरी चौक जाने वाली सड़क को स्थानीय लोगों ने जाम कर दिया है। पुलिस टीम पहुंची तो पाया कि सड़क दुर्घटना में खुशबू कुमारी के घायल होने पर करीब 100 से 115 लोग सड़क पर एकत्रित थे। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बांस और बैरिकेडिंग कर सड़क को जाम कर दिया था। इस दौरान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.