जमशेदपुर, मार्च 16 -- गोलमुरी थाना क्षेत्र के नीलडीह ब्रिज के पास रविवार दोपहर नामदा बस्ती निवासी चिराग सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। करीब 15 से 20 हमलावरों ने चापड़, लाठी और डंडों से हमला किया। इससे चिराग गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। चिराग को परिजनों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिराग की बुआ सोनिया ने बताया कि वह चेसिस चलाने का काम करता है। रविवार को एक गेस्ट हाउस से चेसिस से संबंधित कागजात लेने गया था। लौटते समय उसके पास 25 हजार रुपये नकद थे। नीलडीह ब्रिज के पास पहुंचते ही बस्ती के ही देवा, राजू, गब्बर और जसप्रति समेत अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर चापड़ और लाठी-डंडों से हमला किया तथा उसके पास मौजूद 25 हजार रुपये छीन लिए।परिजनों के अनुसार, शनिवार रात भी आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.