गोलमुरी में महिला पर चापड़ से हमला
जमशेदपुर, मई 28 -- गोलमुरी थाना अंतर्गत गुरुद्वारा बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप लक्की कौर और उनके पुत्र राजवीर सिंह पर लगा है। जानकारी के अनुसार बीते 11 मई को परविंदर कौर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को लक्की कौर के बेटे राजवीर सिंह ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर तोड़ दिया था। इस मामले में साकची थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी क्रम में बुधवार शाम लक्की कौर और राजवीर सिंह द्वारा परविंदर कौर पर चापड़ से हमला कर दिया गया। यह भी पढ़ें- दुकान में घुसकर मां-बेटियों के साथ मारपीट, चार के खिलाफ केस दर्ज घटना में परविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.