जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। केबुल टाउन निवासी इंदु सिंह रविवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए महायज्ञ स्थल पर पहुंची थीं। यज्ञशाला का फेरा लगाने के दौरान ही किसी ने उनके गले से करीब दो तोला सोने की चेन पार कर दी। महिला को घटना की जानकारी तब हुई जब उन्होंने अपने गले को खाली पाया। पीड़िता ने तुरंत आयोजन समिति और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...