जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- गोलमुरी थाना क्षेत्र की टुइलाडुंगरी बस्ती में शुक्रवार दोपहर स्थानीय महिलाओं ने एक ब्यूटी पार्लर के खिलाफ जमकर बवाल काटा। महिलाओं का आरोप है कि पार्लर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं, जिससे बस्ती का माहौल लगातार बिगड़ रहा था। गुस्साई महिलाओं ने पार्लर का बोर्ड तोड़ दिया और वहां मौजूद लोगों को खदेड़ दिया। इस दौरान इलाके में जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि पार्लर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं। कई बार स्थानीय लोग और महिलाएं इसका विरोध कर चुके थे, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया। महिलाओं ने कहा कि पार्लर के कारण बस्ती के युवाओं पर भी बुरा असर पड़ रहा था और माहौल बिगड़ता जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं ने पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.