जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती में रविवार सुबह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में पूजा के लिए आई इंदु सिंह के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन चोरी हो गई। यज्ञशाला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इंदु सिंह परिक्रमा लगा रही थीं। इसी बीच अज्ञात चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर चेन उतार ली। चोरी इतनी शातिर तरीके से हुई कि महिला को तुरंत पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब उन्होंने गला खाली देखा तब चोरी का पता चला। इंदु सिंह ने आयोजन समिति को सूचना दी फिर पुलिस को भी बताया। पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।कदमा में महिला से चेन छिनतईकदमा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम छह बजे एक और घटना हुई। कदमा रोड नंबर 18 निवासी दिशा वर्मा के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। दिशा...