जमशेदपुर, जून 14 -- गोलमुरी थाना अंतर्गत आरडी टाटा गोलचक्कर के पास पिकअप ने स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया। इधर, गुस्साए लोगों ने ट्रैफिक पुलिस का विरोध करते हुए सड़क जाम कर दिया वहीं पुलिस कर्मियों को भी घेर लिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए क्यूआरटी को सड़क पर उतारा गया। लोगों ने आरोप लगाया कि महिला स्कूटी से जा रही थी तभी चेकिंग कर रहा एक पुलिस कर्मी अचानक महिला के सामने आ गया जिससे महिला गिरकर घायल हुई और पीछे से आ रही पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इधर, जिला पुलिस की ओर से घटना का सीसीटीवी फुटेज साझा किया गया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि महिला साकची से बर्मा माइंस की ओर जा रही थी तभी वह पिकअप की चपेट मे...