जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- सेंट जोसेफ महागिरजाघर गोलमुरी के तत्वावधान में शनिवार शाम इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं रोमन कैथोलिक बिशप रेवरेंड तेलेस्फोर टोप्पो, मोहम्मद वारिस, पंडित मनमोहन चौबे, कुलविंदर सिंह, पास्टर मनोज चरण, फादर एडवर्ड सलदाना और बहन राजवंती द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। पवित्र बाइबिल से परमेश्वर का वचन और सुसमाचार बेल्डीह बैपटिस्ट चर्च के पास्टर मनोज चरण ने सुनाया। जमशेदपुर के धर्माध्यक्ष बिशप तेलेस्फोर बिलुंग ने कहा कि हम सभी इस सृष्टि में सहयात्री हैं। भले ही हम अलग-अलग धर्म और पंथ से आते हों, लेकिन सभी धर्मों की आध्यात्मिकता हमें आपस में जोड़ती है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का संदेश पूरी दुनिया के लिए शांति, प्रेम, करुणा, दया और क्षमा का संदेश है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.