जमशेदपुर, फरवरी 20 -- गोलमुरी की सबीना कॉलोनी से अपराध की साजिश रचते गिरफ्तार आठ आरोपियों के पास से पुलिस ने देसी पिस्तौल, मैगजीन के साथ जिंदा कारतूस, भुजाली, बड़ा चाकू, दो चापड़, हॉकी स्टिक और बैट समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। सभी ठेकेदारों और ट्रांसपोर्टरों से रंगदारी वसूलने की फिराक में थे। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में इसका खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद जीशान, जिशु शेख, हनुमान शेख, फैज मोहम्मद, चांद शेख, शुभम कोहली, मोहम्मद जुनेद और राजा परवेज आलम शामिल हैं। सभी के खिलाफ गोलमुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सबीना कॉलोनी में कुछ युवक इकट्ठा होकर इलाके के ठेकेदारों और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों से रंगदारी मांगने की य...