गोलमुरी में कारोबारी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में लगी गोली
जमशेदपुर, मई 29 -- गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती लाइन नंबर-4 निवासी कारोबारी राजकुमार साहू के घर के बाहर मंगलवार देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान दो गोलियां घर के बाहर खड़ी कार में लगीं, जबकि एक गोली दीवार पर जा लगी। घटना की जानकारी राजकुमार साहू को बुधवार सुबह तब हुई, जब स्थानीय लोगों ने घर के बाहर खोखा गिरा देखा और इसकी सूचना उन्हें दी। हालांकि, घटना के वक्त राजकुमार पास ही अपने दूसरे घर में थे। सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। हालांकि, जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज डिलीट पाया गया। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट-हमला, फायरिंग का आरोपरंगदारी की धमकी राजकुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन कर घर के बाहर ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.