जमशेदपुर, फरवरी 25 -- जमशेदपुर के गोलमुरी ट्रैफिक थाना के प्रभारी शैलेन्द्र कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) की एडीजी प्रिया दुबे के आदेश पर कार्रवाई की गई है। शैलेंद्र की जगह संजय सुमन को नया प्रभारी बनाया गया है। मामला पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर स्थित आरईओ दफ्तर में वर्ष 2023 को हुई छापेमारी से हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक शिकायत के आधार पर आरईओ के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार के दफ्तर में एसीबी ने छापेमारी की थी। उस समय शैलेन्द्र कुमार एसीबी में इंस्पेक्टर थे इस मामले में एक लाख चालीस हजार रुपये रिश्वत लेते लेखा लिपिक सरोज कुमार सिंह पकड़े गए थे। हालांकि कार्यपालक अभियंता की गिरफ्तारी नहीं हुई थी, पर वे संदेह के घेरे में थे। बाद में कार्यपालक अभियंता के खिलाफ साक्ष्य की कमी कर केस को फाइनल कर दिया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.