जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- गोलमुरी थाना अंतर्गत बजरंगनगर में बुधवार दोपहर चापड़ से हमला करने के मामले में आरोपी सन्नी चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में आकाश के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को जेल भेजेगी। बता दें कि घायल आकाश के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चला आ रहा है। बुधवार को आकाश के भाई राहुल ने बंटी सिंह पर जानलेवा हमला किया था। सन्नी ने बदला लेने के उद्देश्य से राहुल के भाई आकाश पर हमला कर दिया। फिहाल आकाश का टीएमएच में इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...