गोलमुरी क्लब कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बने राकेश्वर पांडेय
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- दि कैंटीन होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की गोलमुरी क्लब कर्मचारियों की यूनियन का चुनाव शनिवार को हुआ। चुनाव में कर्मचारियों ने राकेश्वर पांडेय को सर्वसम्मति से यूनियन का अध्यक्ष चुन लिया, जबकि बीके डिंडा को कार्यकारी अध्यक्ष एवं ददन सिंह को महासचिव सर्वसम्मति से चुना गया। कमेटी मेंबर के लिए चुनाव पदाधिकारी अंजनी कुमार, सह चुनाव पदाधिकारी मनीष द्वारा सेक्रेट बैलट पेपर गुप्त मतदान द्वारा चुनाव कराया गया, जिसमें तीन कमेटी मेंबर निर्वाचित घोषित किए गए, जिनके नाम गगन कुमार सिंह, राजू नाग एवं राजेश पाठक हैं। अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने चुने हुए मेंबरों को बधाई दी तथा संगठित होकर के नए पुराने सभी साथियों को मिलकर यूनियन संगठन को मजबूत बनाते हुए आगे की कार्य करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- टाटा सिजुआ कोलियरी शाखा चुनाव: 41...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.