जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र की न्यू टाटा लाइन में मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में नेहा देवी की शिकायत पर गोलमुरी थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नेहा देवी ने शिकायत में आरोप लगाया कि विवेक कुमार, अंकुश कुमार, प्रिंस कुमार, राजू प्रसाद और सुनीता देवी ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर मारपीट की। नेहा देवी का कहना है कि घटना के दौरान उन्हें चोट भी आई है। घटना के बाद उन्होंने गोलमुरी थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.