जमशेदपुर, फरवरी 3 -- गोलमुरी उत्कल समाज उच्च विद्यालय के सभागार में मंगलवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अपने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढ़ी, महासचिव प्रदीप कुमार जेना और उपाध्यक्ष l अशोक कुमार सामंत उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों और कार्यकारिणी के माननीय सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान उच्च एवं मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीनमयी साहू और श्रीमती अलकनंदा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। समारोह में कुल 162 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्हें शिक्षकों ने जीवन की नई चुनौतियों का सामना करने और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रह...