हरदोई, मार्च 9 -- हरदोई, संवाददाता। अहिरोरी विकास खंड की ग्राम पंचायत गोपालपुर में सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। जिला डीपीआरओ विनय सिंह ने जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। गोपालपुर के ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम में पूर्व सचिव के दस्तखत से विकास कार्यों को दिखाकर भुगतान किया गया है। जबकि सचिव बदल चुके हैं। मामले की शिकायत बीडीओ से भी की गई है। जिस चेक से भुगतान किया गया है उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इस मामले में डीपीआरओ विनय सिंह का कहना है कि पूरे मामले की बिन्दुवार जांच कराई जाएगी। जो भी वास्तविकता सामने आएगी उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...