गोलपार्क में खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, घंटों बिजली गुल
प्रयागराज, मई 31 -- तापमान में गिरावट के साथ बिजली की समस्या कुछ कम हुई है। लेकिन रविवार को गोलपार्क के पास ट्रांसफॉर्मर खराब होने से सात घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति ठप रही। करेली, कल्याणी देवी समेत कई मोहल्लों में भी छोटे फॉल्ट से बिजली गुल रही। गोलपार्क के पास इस्लाम पार्क ट्रांसफॉर्मर रविवार दोपहर करीब दो बजे खराब हो गया। इससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत शुरू की। काम में देरी होने पर अटाला फीडर से आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन बाकी मोहल्लों में समस्या बनी रही। शाम तक बिजली न आने से लोग पानी के लिए भी परेशान हुए। कल्याणी देवी के एसडीओ भोला नाथ मिश्र ने बताया कि मरम्मत पूरी हो गई है। जल्द ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी। करेली में पुराने थाने के पास पेटी कटने से बिजली गुल हो गई। सुबह साढ़े 11 बजे अटाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.