बागेश्वर, मार्च 28 -- अपनी धरोहर न्यास द्वारा आयोजित गोलज्यू संदेश यात्रा 29 अप्रैल को बागेश्वर पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत और अन्य तैयारी हेतु अपनी धरोहर न्यास की जिला इकाई की बैठक संपन्न हुई। इसमें केंद्रीय अध्यक्ष विजय भट्ट ने यात्रा की जानकारी दी। इस अवसर पर पोस्टर विमोचन किया गया। महामंत्री भुवन कांडपाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष विजय भटट ने कहा कि न्यास द्वारा हर तीसरे साल अपनी संस्कृति संरक्षण के लिए गोलज्यू संदेश यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसका शुभारंभ गोलज्यू की जन्म स्थली चंपावत से किया जाएगा। यात्रा लगभग 35 सौ किमी लंबी होगी। महामंत्री भुवन कांडपाल ने बताया कि जनपद में यात्रा 19 अप्रैल की सुबह ग्वालदम से चलकर प्रवेश करेगी।गरुड़ में गोलज्यू मंदिर में पूजा अर्चना व देव दर्शन करने के बाद बागेश्वर पहुंचेगी।...