चम्पावत, मई 7 -- सतीश जोशी, चम्पावत। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने गोरलचौड़ मैदान में आयोजित हो रहे गोल्ज्यू महोत्सव के अंतर्गत व्यवसायिक मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया। बृहस्पतिवार को उन्होंने रिबन काट कर व्यापारिक मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने पालिका सभासदों के साथ महोत्सव के दौरान व्यापारियों की ओर से लगाई गई विभिन्न दुकानों का निरीक्षण भी किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि गोलज्यू महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस व्यापारिक मेले में स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूहों की ओर से विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। यह मेला क्षेत्रीय उत्पादों को मंच प्रदान करते हुए स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने नगर पालिका परिषद की ओर से समस्त नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.