चम्पावत, मई 4 -- योगेश जोशी योगी चम्पावत, संवाददाता। तीन साल के लंबे अंतराल के बाद चम्पावत में 'गोलज्यू महोत्सव' का आगाज़ हुआ, लेकिन पहले ही दिन बारिश ने रंग में भंग डाल दिया। सोमवार तड़के से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जीजीआईसी से गोलज्यू मंदिर तक निकलने वाली स्कूली बच्चों की झांकी को स्थगित करना पड़ा।इससे बच्चों और आयोजकों में निराशा दिखी। हालांकि, गोलज्यू मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुए। नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि इससे पूर्व अंतिम बार जून 2023 में इस महोत्सव का आयोजन हुआ था, जिसके बाद किन्हीं कारणों से यह नहीं हो सका। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय के अनुसार, इस 14 दिवसीय महोत्सव में तीन सांस्कृतिक संध्याओं के साथ ही व्यापारिक मेला भी मुख्य आकर्षण है। यह भी पढ़ें- चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव का श्रीगणेश बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.