चम्पावत, मई 2 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव में तीन दिन सांस्कृतिक संध्या होगी। जबकि दस दिन तक व्यापारिक गतिविधियां चलेंगी। सीएम धामी चार मई को कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। चम्पावत में शनिवार को पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गोरलचौड़ मैदान में अस्थाई दुकानों की स्थापना के साथ ही मनोरंजन के लिए चरखी, झूला, मौत का कुंआ, टॉय ट्रेन आदि लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। सोमवार चार मई को मुख्यमंत्री महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। बताया कि 13 मई तक चलने वाले महोत्सव के पहले तीन दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें सायं चार बजे से सात बजे तक स्कूली बच्चे कार्यक्रम पेश करेंगे। सात बजे के बाद से स्टार नाइट होगी। जिसमें श्वेता मेहर...