गोलचक्कर पर फल बेचने से बढ़ी दुर्घटना की आशंका
पाकुड़, जून 22 -- सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के गोलचक्कर पर इन दिनों आम, जामुन सहित अन्य फलों को बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र का सबसे व्यस्त चौक है। जहां से प्रतिदिन भारी वाहनों का भी आवागमन होता है। गोलचक्कर एवं मोड़ के पास ऐसे फलों की बिक्री के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि वे किसी की आजीविका के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन जनसुरक्षा को भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे विक्रेताओं को बगल के डाक बंगला परिसर जैसे सुरक्षित स्थान पर दुकान लगाने की व्यवस्था की जाए। ताकि उनकी रोजी-रोटी भी बनी रहे और यातायात व्यवस्था भी सुचारू रह सके। जनहित को देखते हुए लोगों ने स्थानीय प्रशासन से शीघ्र पहल की मांग की है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.