नोएडा, अप्रैल 30 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। गोलचक्करों और हरित क्षेत्र को गोद लेने वाली संस्थाओं ने साफ- सफाई और पेड़- पौधों को पानी देने का काम शुरू कर दिया है। वहीं 130 मीटर चौड़ी सड़क पर मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी के पास स्थित गोलचक्कर पर नॉर्थ विंड एस्टेट द्वारा लगाए गए बोर्ड को प्राधिकरण ने हटा दिया है। हालांकि सेंट्रल वर्ज पर अभी भी बोर्ड लगे हैं। गोद देने के बाद भी काम न करने वाली संस्थाओं की रिपोर्ट मांगी गई है। समझौता ज्ञापन निरस्त करने की तैयारी चल रही है। समझौता ज्ञापन निरस्त किया जा सकता है। गुरुवार को लेबर चौक, प्राधिकरण दफ्तर के समीप 130 मीटर चौड़ी सड़क पर स्थित गोलचक्कर आदि की साफ-सफाई होती दिखी। ग्रेटर नोएडा के गोलचक्करों, हरित क्षेत्र और सेंट्रल वर्ज को हरा- भरा व सुंदर बनाने के लिए प्राधिकरण ने गोद देने की अच्छी योजना बनाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.