गोरखपुर, मई 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता 15वां वित्त एवं अर्बन चैलेंज फंड से शहर में मल्टीलेवल पार्किंग से लेकर कामर्शियल कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाएगा। पांच कार्यों को लेकर नगर निगम की तरफ से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। निगम द्वारा तैयार पांच मेगा प्रोजेक्ट पर जल्द इन कार्यों का टेंडर कर काम शुरू होगा। इन पांच योजनाओं पर नगर निगम 738 करोड़ खर्च करेगा।

कामर्शियल कॉम्पलेक्स का निर्माण गोलघर में 350 करोड़ रुपये की लागत से कामर्शियल कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाएगा। 13667 वर्ग मीटर में बनने वाले इस कॉम्पलेक्स में दुकानों के साथ वैक्वेट हाल भी होगा। यह 16 मंजिला भवन होगा। इसमें पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसी क्रम में कचहरी बस स्टेशन के पास गोरखपुर यूनिवर्सिटी की कुलपति आवास के पास 120 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल पार्किं...