गोरखपुर, सितम्बर 22 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता नगर निगम ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए गोलघर मुख्य मार्ग को नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन घोषित किया है। रविवार को बलदेव प्लाजा के सामने और अन्य स्थानों पर लगे बोर्ड को अज्ञात लोगों ने उखाड़ फेंका। वारदात की जानकारी मिलने पर निगम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यातायात सुधार के लिए बेतियाहाता चौक से छात्रसंघ चौराहा तक की सड़क भी नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन घोषित की गई है। उल्लंघन करने वालों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी तय किया गया है। बावजूद इसके इन जगहों पर गाड़ियां और ठेले खुलेआम खड़े रहते हैं। नगर निगम समय-समय पर इन स्थानों पर कार्रवाई करता रहा है, लेकिन असर कम दिखाई दे रहा है। लोग बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि मल्टीलेवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.