गोरखपुर, मई 2 -- गोरखपुर। गोलघर चौराहा से कचहरी चौराहा के बीच नाला निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक विभाग ने डायवर्जन योजना लागू की है। यह व्यवस्था निर्माण कार्य पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिस के अनुसार, काली मंदिर तिराहा से गोलघर चौराहा होकर कचहरी चौराहा की ओर जाने वाले सभी वाहन अब गोलघर चौराहा से बाएं मुड़कर जीएमपीओ तिराहा, हरिओम नगर तिराहा, तमकुहीं तिराहा होते हुए अम्बेडकर चौराहा या कचहरी चौराहा की ओर जाएंगे। इसी मार्ग से वाहन अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।वहीं, दूसरी ओर कचहरी चौराहा से गणेश चौराहा की तरफ वाहनों का आवागमन पूर्ववत सुचारू रूप से जारी रहेगा और इस मार्ग पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.