गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोलघर स्थित बलदेव प्लाजा क्षेत्र में रविवार देर रात नगर निगम और ट्रैफिक प्रशासन की संयुक्त टीम ने व्हाइट लाइन खींचने का कार्य शुरू कराया। नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देश पर रात 10 बजे से शुरू हुआ अभियान देर रात करीब 2 बजे तक चला। मौके पर अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, सीओ ट्रैफिक, जेई अविनाश भारती, टीआई ट्रैफिक मनोज राय समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार, गोलघर व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी भी अभियान में शामिल रहे। देर रात होने के कारण पूरे गोलघर क्षेत्र में कार्य पूरा नहीं हो सका। अधिकारियों के अनुसार शेष स्थानों पर भी अगले एक-दो दिनों में व्हाइट लाइन खींचने का कार्य कराया जाएगा। पिछले कई वर्षों से गोलघर में व्हाइट लाइन के अंदर खड़ी गाड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.