पटना, जनवरी 11 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि गोलघर एक ऐतिहासिक धरोहर है, काफी संख्या में लोग इसे देखने आते हैं। गोलघर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं इसके रखरखाव को अच्छे ढंग से कराएं, ताकि यह देखने में मनोरम लगे। मुख्यमंत्री ने रविवार को ऐतिहासिक गोलघर परिसर का भ्रमण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोलघर परिसर पार्क, गोलघर की संरचना की स्थिति, लाइट एंड साउंड एवं लेजर शो आदि का जायजा लिया। साथ ही पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में यहां शुरू लाइट एंड साउंड तथा लेजर शो का नियमित रूप से संचालन हो, इससे लोगों को इतिहास के संबंध में जनकारी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि गोलघर की ऐतिहासिक महत्ता से यहां आनेवाले लोग अवगत हो सकें, इसके लिए यहां डिस्प्ले बोर्ड भी लगाकर प्रदर्शित कराएं। गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.