रांची, मई 7 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के टोंगरीटोला निवासी नंदू साव को भेजे गए 31.33 लाख रुपये के बिजली बिल के मामले में बिजली विभाग ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार को बिल में सुधार कर दिया है। विभाग ने माना कि उपभोक्ता को भेजा गया बिल उसके वर्तमान लोड के अनुरूप नहीं था। ज्ञात हो कि पांच मई को खबर प्रकाशित होने के बाद झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की टीम ने स्थल निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि बिल में तकनीकी त्रुटि थी। इसके बाद विभाग ने तुरंत बिल में सुधार कर संशोधित विपत्र उपभोक्ता को सौंप दिया। जांच में निकली तकनीकी गलती यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर से बढ़े बिल पर बिजली विभाग का स्पष्टीकरण बिजली बिल की गलत गणना विभागीय जांच में सामने आया कि बिजली बिल गलत गणना और तकनीकी त्रुटि के कारण अधिक राशि का बन गया था। निरीक्षण के बाद इसे तुरंत ठ...