पलामू, अप्रैल 29 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार और बुधवार को मेदिनीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेड़मा चौक, रेलवे स्टेशन रोड, बेलावटिका चौक और गांधी मैदान रोड जैसे प्रमुख स्थानों पर गोलगप्पे (गुपचुप) एवं अन्य फास्ट फूड की दुकानों और ठेलों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया। विशेष रूप से गोलगप्पे के मसालों, चोखा और चटनी में प्रतिबंधित औद्योगिक रंगों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। खाद्य सुरक्षा ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.