गिरिडीह, अप्रैल 27 -- गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो गांव में शनिवार की शाम गोलगप्पा और चाट खाने से 17 लोगों की हालत बिगड़ गई। इनमें एक महिला और एक पुरूष को छोड़ बाकी सभी बच्चे हैं। एक बच्चे की मौत हो चुकी है। मृतक रिंकू देवी का छह वर्षीय पुत्र रंजन कुमार वर्मा है। शेष सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सदर अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार बीमार लोगों की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर ने फूड प्वाइजनिंग से सभी की तबीयत खराब होने की आशंका जतायी है। चिकित्सक सभी बीमार लोगों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम गांव में गुपचुप एवं चाट बेचने वाला आया था। वह प्रायः गुपचुप एवं चाट बेचने गांव आता रहता था और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही पालमो का रहने वाला है। उसी से गांव के कई बच्चों एवं बड़ों ने गुपचुप और चाट खाया था। जिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.