गिरडीह, मई 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो गांव में गोलगप्पा व चाट खाने से एक बच्चे की मौत हो जाने एवं 50-60 बच्चे, महिला एवं पुरूष के बीमार हो जाने के मामले में एसआईटी ने तफ्तीश शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसआईटी की टीम बजटो गांव पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल की। एसआईटी में एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव, बीडीओ गिरिडीह गणेश रजक, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत कई अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने गांव के मुखिया, जनप्रतिनिधियों, पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। जांच के दौरान एसआईटी में शामिल अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से यह जानने की कोशिश की कि लोगों ने गुपचुप व चाट कब खाया और कितनी देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। वहीं दूसरी तरफ फूड इंस्पेक्टर ने सै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.