गोलगप्पा खाने के बाद 17 की हालत बिगड़ी, एक बच्चे की मौत
गिरडीह, अप्रैल 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो गांव में एक फूड प्वाजयनिंग का मामला सामने आया है। यहां गोलगप्पा एवं चाट खाने से 17 की हालत अचानक बिगड़ गई। इनमें एक महिला एवं एक पुरूष को छोड़ शेष सभी बच्चे हैं। एक बच्चे की मौत हो चुकी है। मृतक रिंकू देवी का छह वर्षीय पुत्र रंजन कुमार वर्मा है। शेष सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सदर अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार, सभी की हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सक ने फूड प्वाजयनिंग से सभी की तबीयत खराब होने की संभावना जतायी है। चिकित्सक सभी बीमार लोगों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।कैसे यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बढ़ा फूड प्वाइजनिंग का खतरा हुई फूड प्वाजयनिंग: बताया जाता है कि शनिवार की शाम गांव में गुपचुप एवं चाट बेचने वाला आया था। वह प्रायः गुपचुप एवं चाट बेचने गांव आता रहता था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.