गोलकडीह वर्कशॉप में चोरी का प्रयास
धनबाद, जून 23 -- तिसरा थाना क्षेत्र के गोलकडीह वर्कशॉप में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कंपनी को लाखों का नुकसान हो रहा है। रविवार की रात भी चोरों ने वर्कशॉप में धावा बोल दिया। चोर वहां खड़ी डोजर मशीन का कीमती पिस्टन उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी सुरक्षा गार्ड की नजर पड़ गई। गार्ड के शोर मचाने पर चोर सामान छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। इस संबंध में इंजीनियर इंचार्ज धीरेंद्र ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है। वहीं, कुइया कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि वर्कशॉप में आए दिन चोर घुस रहे हैं और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस-प्रशासन को भी लगातार दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.