गोलकडीह डीबी रोड में हाई टेंशन तार टूटकर गिरा
धनबाद, मार्च 23 -- तिसरा थाना क्षेत्र के गोलकडीह डीबी रोड के समीप रविवार को हाई टेंशन तार (11 हजार वोल्ट) टूटकर गिर पड़ा। तार गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। संयोग अच्छा था कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। घटना की जानकारी देने के लिए ग्रामीणों ने मुकुंदा सब स्टेशन को फोन किया, लेकिन लगातार घंटी बजने के बावजूद किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि तार जर्जर हो चुके हैं, जिन्हें बदला जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक तार नहीं बदला जाता, तब तक लाइन जोड़ने नहीं दी जाएगी। रविवार शाम तक लाइन नहीं जुड़ पाई थी। ग्रामीण हरेंद्र निषाद ने बताया कि घर के बगल से ही झारखंड विद्युत बोर्ड का 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है। ओबी डंप होने के कारण पोल क्षतिग्रस्त हो गया और तार जोरदार आवाज के साथ घर के सामने गिर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.