गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोर्रा नदी में नहाते समय डूबे 16 वर्षीय छात्र अंश मौर्या की मौत को लेकर परिवार ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजन इसे सामान्य हादसा मानने को तैयार नहीं हैं और हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिवार के लोगों ने शव को घर के सामने रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और हत्या का मुकदमा दर्ज करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। शाम चार बजे से रात आठ बजे तक चले हंगामे के दौरान पुलिस और परिजनों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह स्थिति को शांत कराया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस तै...