देवरिया, जून 6 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राप्ती नदी में शुक्रवार की सायं एक युवक का शव नदी की पानी में उतराता मिला। शव को देखने के बाद लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।शुक्रवार की सायं करीब 7.45 बजे बेलवा दुबौली गांव के सामने में राप्ती नदी में गोरखपुर और देवरिया की सरहद पर जीरो प्वाइंट के पास एक युवक का शव नदी में तैरते हुए गोरखपुर की ओर से आ रहा था। करीब 25 वर्षीय युवक के शरीर पर केवल अण्डर वीयर था। जिसे देखते ही नदी के किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही लोगों की भीड़ जुट गई और एकौना थाने के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने युवक के शव को नदी से बाहर निकवाया। युवक के नाक से खून निकल रहा था और उसके सिर में चोट के निशान के साथ ही खून भी निकल रहे थे। जिसे देख मौके पर मौजूद लोग हत्या की आशंका व्य...