गोर्खाली सुधार सभा ने बंजारावाला में मेधावियों को बांटी छात्रवृत्ति
देहरादून, जुलाई 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। गोर्खाली सुधार सभा की बंजारावाला शाखा का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को शाखा अध्यक्ष किशन थापा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने मेधावियों को छात्रवृत्ति प्रदान की।छात्रवृत्ति पाने वालों में आगमन भूषाल, अथर्व थापा, श्रीजल ठकुरी शामिल रहे। केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने शाखा अध्यक्ष किशन थापा एवं शाखा के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर उनियारा ठकुरी, कमला थापा, सीबी थापा, गीता गुरूंग, सीता क्षेत्री, प्रेम बहादुर, चिंतामणी भूषाल, माया उपाध्याय, पूर्व बहादुर, कृष्णा थापा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.