देहरादून, मार्च 7 -- फोटो---- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाताहाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट उत्तराखंड शाखा, गोर्खाली सुधार सभा और सबकी सहेली फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को सम्मानित किया गया।मानेकशॉ सभागार, गढ़ी कैंट में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी देवादिति, पदम सिंह थापा, समाजसेवी देवमाया गुरुंग, ग्राम प्रधान तनुजा घले तथा पूर्व पार्षद समिधा गुरुंग ने दीप प्रज्जवलित कर किया।कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श के साथ सम्मान समारोह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद ने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनके योगदान को याद करने का अव...